फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी , 09 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुरवाटी में शनिवार रात को स्टेट हाईवे पर धोलाखेड़ा स्टैंड के पास सड़क हादसा हो गया । हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश को सीकर रेफर किया गया है। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ।
जानकारी के अनुसार, उदयपुरवाटी से नवलगढ़ की ओर जा रही एक वरना कार धोलाखेड़ा स्टैंड पर परसरामपुरा की तरफ मुड़ रही थी, तभी अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वरना कार अनियंत्रित होकर गढ़ला की तरफ जा रही एक बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों में बैठे लोग दूर जा गिरे।
पूर्व मंत्री ने की मदद :-
धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपनी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे। दुर्घटना देखकर उन्होंने गाड़ी रोकी और लोगों के साथ साथ घायलों की मदद की।
गुढ़ा ने अपनी गाड़ी और अन्य वाहनों से घायलों को उदयपुरवाटी ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। वे स्वयं भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा कर्मचारियों को अलर्ट कर घायलों के उपचार में सहायता की।
उन्होंने गंभीर घायलों को बिना देरी किए एंबुलेंस से सीकर भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसआई सुभाषचंद्र के अनुसार, यह हादसा बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ है।
हादसे में घायल :-
घायलों में बिड़ौदी निवासी महेंद्र, नवलगढ़ निवासी रमेश सैनी और अंकिता, गढ़ला निवासी हितेश, आदित्य, सुनील कुमावत, विकास और सतपाल, मैनपुरा निवासी नरेश कुमावत और रघुनाथपुरा निवासी जितेंद्र शामिल हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment