वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना लगा लंबा जाम : दिल्ली - सीकर बाईपास पर टैंकर ट्रेलर के फंसने से लगा जाम, सीकर डीपो की रोडवेज बस भी फंसी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 10 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में एक ट्रेलर के फंसने की वजह से लंबा जाम लग गया है।  यह जाम दिल्ली - सीकर बाईपास पर   लगा है। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

जानकारी के अनुसार, एक टैंकर ट्रेलर यू टर्न लेने के दौरान सड़क से नीचे उतर गया। जिस वजह से टैंकर मिट्टी में फंस गया। ऐसे में सीकर की तरफ से आया दूसरा ट्रेलर चालक दूसरी तरफ से सड़क से आगे जाने के लिए ट्रेलर को सड़क से नीचे उतारकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही दूरी तय करने पर ट्रेलर मिट्टी में फंस गया ।

रोडवेज भी फंसी:-
सड़क पर ट्रेलरों के फंसने की वजह से सीकर डिपो की रोड़वेज बस चालक ने बस ने सड़क से नीचे उतारकर कच्चे मार्ग से आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन बस भी मिट्टी में फंस गई।

बस में बड़ी संख्या में लैब असिस्टेंट की एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी थे। करीब एक घंटे तक बस के फंसे रहने की वजह से सभी यात्री पैदल ही सिरोही बाईपास तिराहे पहुंचे और वहां से अन्य वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

क्रेन से ट्रेलर हटाया:-
काफी देर तक ट्रेलर के फंसे रहने के बाद क्रेन बुलवाई है और दोनों ट्रेलर को सड़क से साइड में किया गया। जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया।

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ करीब 2-3 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। बिनानी तिराहे पर सड़क के साइड में अन्य ट्रेलर्स के खड़े रहने की वजह से वाहनों को निकलने में काफी दिखते हुए।

हालंकि ट्रेलर को क्रेन की वजह से साइड में करने की वजह से यातायात बहाल हो पाया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit