TVK के चीफ सी. जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के 9वें सीएम : राज्यपाल अर्लेकर ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ, 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली, 200 यूनिट फ्री बिजली

फोटो  : फाइल फोटो 

चेन्नई , 10 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

TVK के चीफ सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। विजय शपथ लेने के साथ ही तमिलनाडु के 9 वें मुख्यमंत्री बन गए उन्होंने तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विजय की पार्टी TVK के ही विधायक हैं। अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को विजय के पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

200 यूनिट फ्री बिजली :-

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद TVK प्रमुख विजय ने अपनी सरकार के पहले बड़े फैसलों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए।

इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष महिला सुरक्षा बल (Special Women Safety Force) के गठन को भी मंजूरी दी गई। सरकार का कहना है कि यह बल महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए काम करेगा।

राजकुमार परिवार से नही :-

विजय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस इमोशनल पल में कैसे शुरू करूं या क्या कहूं। मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं। मैं आपके बीच से आपके परिवार के सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह आया हूं। आपने मुझे प्यार से अपनाया और सिनेमा में एक बड़ी जगह दी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit