फोटो : फाइल फोटो
गुवाहाटी , 10 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
असम में हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा लेजिस्लेचर पार्टी और NDA लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना गया। बिस्वा सरमा 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुने जाने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है। मैं प्रधानमंत्री का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है और हम अगले 5 सालों में विकास के काम करेंगे। मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी शुक्रिया अदा करता हूं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment