खेतड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा : सूने मकान से चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी , 10 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी पुलिस ने कस्बे में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने और सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं।

कस्बे में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में खेतड़ी थाने में पहले तैनात रहे कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह और एचसी चौखाराम को शामिल किया गया।

थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 24 अप्रैल को कस्बे के वार्ड 14 निवासी योगेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में योगेश ने बताया कि 22 अप्रैल को उसके घर पर कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात चुरा लिए और कमरों में तोड़फोड़ कर डीवीआर भी ले गए।

मामले में एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और गहन प्रयासों के बाद आरोपी जसवंत उर्फ कालू पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो बगड़ हाल चेलापुरी, खेतड़ी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि चोरी के आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात का खुलासा करने में डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह और एचसी चौखाराम की विशेष भूमिका रही। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit