फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 10 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नीमकाथाना शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर 06 स्थित पथवारी मोहल्ले में सुनसान मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
इसके साथ ही चोरों ने जाते समय मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़ा ओर डीवीआर भी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना अध्यापक मनोज मीणा के मकानों में हुई, जहां चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित डीडवाना में कार्यरत :-
पीड़ित अध्यापक मनोज मीणा ने बताया कि वह डीडवाना में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। 27 अप्रैल को वह घर से डीडवाना अपने परिवार के साथ आए थे । कल रात चोरों ने उनके घर में घुसे और ताला तोड़कर करीब 4 लाख 60 हजार रुपए नगदी और करीब 15 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए ।
उन्होंने बताया कि कल रात को 10:00 बजे तक घर में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई थी रात को वह 10:00 बजे कैमरा देखकर सोए थे सुबह जब उठे तो सीसीटीवी कैमरे में कुछ नजर नहीं आया तो पड़ोसी को इसकी सूचना दी और मकान देखने को कहा इसके बाद पड़ोसी पूरणमल मौके पर पहुंचे और मकान में देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा हुआ मिला ।
इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के लोगों को सूचना दी । परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी । कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
16 तारीख को ही छुट्टी पर आने वाले थे:-
पीड़ित अध्यापक ने बताया कि 16 तारीख को ही छुट्टी पर आने वाले थे इससे पहले ही चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए और सोने चांदी के आभूषण पर कर ले गए ।उन्होंने बताया की नगदी राशि वह छुट्टियों में अपने मकान का काम करवाने के लिए रखे थे लेकिन अज्ञात चोरों ने नगदी और गहने लेकर फरार हो गए ।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया जाए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment