फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना , 11 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सोमवार को छावनी में स्थित एमडीएस स्कूल के बच्चों की शानदार पहल देखने को मिली । स्कूल के बच्चो के द्वारा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंदे बांधे गए ।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ़ सहित बच्चो के द्वारा नीमकाथाना सब जेल, डिप्टी ऑफिस और जिला सैनिक कार्यालय सहित विभिन्न जगह पर पक्षियों के लिए परिंदे बांधे गए।
एमडीएस स्कूल के निदेशक रोहिताश डूडी ने बताया कि आज छोटे छोटे बच्चो ने नीमकाथाना के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंदे बांधे है । उन्होंने बताया कि बच्चो में शिक्षा के साथ पर्यावरण के प्रति प्रेम और संस्कार भी होने चाहिए ।
डूडी ने बताया कि जीव जंतु और पक्षी पर्यावरण के संतुलन में बहुत बड़ा रोल प्ले करते है । इसलिए ऐसी भीषण गर्मी में उन्हें बचाने के लिए बच्चो की पहल शानदार है ।
नीमकाथाना जेल के जेलर रमेश कुमार और नीमकाथाना के उप पुलिस अधीक्षक सुशील मान ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चो पहल सहरानीय है । जो पर्यावरण के प्रति बच्चो के प्रेम को दर्शाता है ।
उन्होंने आगे बताया कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी है । एमडीएस स्कूल के बच्चो गत वर्ष भी पक्षियों के लिए परिंदे बांधे थे । जो पर्यावरण और जीव जंतुओं के प्रति इनके प्रेम को दिखाता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment