स्विमिंग प्रैक्टिस करते वक्त डूबने से जवान का निधन : पार्थिव देह को देखकर रोने लगा मासूम, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 8 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 11 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

रामगढ़ शेखावटी क्षेत्र के भारतीय सेना के जवान अनिल शर्मा का स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान डूबने से निधन हो गया। जवान का आज गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जवान के सम्मान में 8 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई

जवान के चाचा दीपक शर्मा ने बताया कि अनिल शर्मा(29) पुत्र रतनलाल इंडियन आर्मी के टेक्निकल डिपार्टमेंट में पोस्टेड थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड के रायवाला कैंट में थी। यहां पर स्विमिंग प्रैक्टिस चल रही थी। इस प्रैक्टिस में शनिवार को अनिल शर्मा भी शामिल हुए थे।

प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने दो बार डेप्थ डाइव के लिए छलांग लगाई। दोनों बार वह सक्सेसफुल रहे। लेकिन तीसरी बार जब वह पानी में कूदे तो काफी देर तक बाहर नहीं आए। इसके बाद जब अन्य जवानों ने नीचे देखा तो वह अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स के द्वारा अनिल को मृत घोषित कर दिया गया।

जिसकी सूचना कैंट स्टाफ के द्वारा अनिल के घरवालों को दी गई। इसके बाद परिजन रायवाला पहुंचे और सेना की टीम के साथ शव लेकर गांव पहुंचे। जहां आज रोहलसाबसर से अनिल के गांव रामसीसर तक करीब 8 किलोमीटर तक शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई।

पिता खेती करते है :-

जवान अनिल के पिता रतनलाल खेती करते हैं। इनके दो बहनें और एक छोटा भाई है। अनिल के एक साल का बेटा अंश है जो आज अंतिम संस्कार के समय अपने पिता की पार्थिव देह को देखकर रोने लगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit