वीडियो न्यूज़ : शाहपुरा रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण मामले ने पकड़ा तुल : व्यापारियों ने नीमकाथाना SDM को सौंपा ज्ञापन, व्यापारी बोले - शाहपुरा रोड़ को किया जाए 60 फीट, शहर के चारों और बन गई बाईपास

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 11 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में शाहपुरा - चिड़ावा रोड़ के निर्माण कार्य को लगातार तुल पकड़ता जा रहा है । सोमवार को सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उपखंड अधिकारी राजवीर यादव को ज्ञापन सौपा ।

व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में पुनर्विचार किया जाए । उनका कहना है कि 10 - 15 व्यक्तियों द्वारा अपने निजी स्वार्थो के चलते सड़क की चौड़ाई  80 फीट करने की मांग की जा रही है । जिनमे से कुछ भूमाफिया और स्वार्थ विशेष के लोग शामिल है ।

Image

रेलवे पुलिया की चौड़ाई मात्र 26 फीट:-
व्यापारियों का तर्क है कि रेलवे पुलिया की चौड़ाई मात्र 26 फीट है । ऐसे में उससे अधिक 80 फीट करना कही भी व्यावहारिक नही है । वर्तमान में सड़क का अधिकांश भाग पार्किंग एवं सामान्य यातायात के लिए पर्याप्त रूप से उपयोग में लिया जा रहा है ।

चारो और बन गये बाईपास :-

व्यापारियों का यह भी कहना है कि नीमकाथाना शहर के चारो और वर्तमान में बाईपास ( रिंग रोड ) निर्मित है , जिसक कारण भारी वाहनो का शहर के भीतर आवागमन नगण्य हो चूका है ।
Image

नगर पालिका इओ को ज्ञापन :-
इससे पहले सभी व्यापारी और स्थानीय लोग पैदल ही नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका के  इओ रणजीत सिंह को ज्ञापन सौपा  । सभी व्यापारियों ने इओ रणजीत सिंह से मांग की कि सड़क की चौड़ाई 60 फीट की जाए  । जिससे व्यापारियों का रोजगार भी प्रभावित नही हो  ।

Image

प्रशासन का आश्वासन :-

व्यापारियो की मांग पर उपखंड प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इसको लेकर प्रभावित लोगों को साथ लेकर सभी विभागों की एक संयुक्त बैठक रखी जाएगी । जिसमे सभी से चर्चा की जाएगी और न्याय संगत फैसला लिया जाएगा ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit