फोटो : फाइल फोटो
भरतपुर, 11 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भरतपुर में पुलिस से नाराज तीन महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिलाओं के थाने से महज 100 मीटर दुरी पर स्थित पानी की टंकी पर चढने की जानकारी पर क्षेत्र में हडकंप मच गया । महिलाओं की मांग थी कि उनसे मारपीट करने वाले पड़ोसियों को गिरफ्तार किया जाए। मामला मथुरा गेट थाना इलाके का है।
सूचना मथुरा गेट थाना पुलिस पहुंची और महिलाओं से समझाइश की लेकिन महिलाओ का साफ कहना था कि उनसे मारपीट करने वाले पड़ोसियों को गिरफ्तार किया जाए। तभी वे टंकी से उतरेंगी। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस की समझाइश से महिलाएं नीचे आई।
इससे पहले पड़ोसियों में हुई आपसी मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था। महिलाओं का आरोप है कि अब तक पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की है। महिलाएं 12:30 बजे पानी की टंकी पर चढ़ी थी और 3 बजे उन्हें नीचे उतार लिया गया।
दो पक्षों में पथराव हुआ था :-
मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि 4 मई को सूरजमल नगर में दो पड़ोसी मंजू और सांवलिया मीणा के परिवार में झगड़ा हो गया था। दोनों में झगड़ा गाय बांधने और गाय चोरी होने को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों में पथराव हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। मामले की जांच ST/SC सेल द्वारा की जा रही है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाओं को नीचे उतार लिया गया है।
दोनों पक्षों के मेडिकल मुआयना करवा दिया गया है। आज मंजू और उसके घर की दो महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी हैं। मंजू पक्ष का कहना है कि उनके पड़ोसी सांवलिया मीणा के परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment