फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 12 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है । इस बीच बाड़मेर में सोमवार (11 मई) को दिन का तापमान 47.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार देश में बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा। वही ये इस सीजन का अब तक सबसे ज्यादा तापमान है।
जैसलमेर और बाड़मेर में सोमवार को सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ। एक्सपर्ट के अनुसार यहां तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा। ये हवा बिना किसी रुकावट में थार में एंट्री कर रही है, इस कारण हीटवेव चल रही है।
हल्की बूंदाबांदी की संभावना :-
आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50Kmph) व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग का जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में तेज गर्मी के साथ हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जयपुर, भरतपुर, अलवर और सीकर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।
आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे:-
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में कल आंधी-बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरे। इन दोनों शहरों में कल सुबह आसमान में बादल छाए और तेज आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। गंगानगर में अधिकतम तापमान 42.8 और हनुमानगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment