हिमंता दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री : गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने हिमंता को पद और गोपनियता की दिलाई शपथ, हिमंता के अलावा 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

फोटो  : फाइल फोटो 

गुवाहाटी, 12 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, और अजंता नेओम, असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है।

शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-NDA शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंता का पूरा परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

पीएम मोदी ने दी बधाई :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई दी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit