फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 12 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA ) ने 3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है और घोषणा की है कि यह परीक्षा नई तारीखों पर दोबारा आयोजित की जाएगी, जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी। NTA ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है।
सरकार ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का भी फैसला किया है। ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।
NTA ने कहा कि उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की ज़रूरत नहीं होगी, उनसे कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा, और मौजूदा रजिस्ट्रेशन डेटा और परीक्षा केंद्रों को ही आगे इस्तेमाल किया जाएगा। एजेंसी ने यह भी घोषणा की कि छात्रों द्वारा पहले से जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
गेस पेपर में 600 नंबर के सवाल:-
3 मई को देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा हुई थी। आशंका है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था। राजस्थान में कई स्टूडेंट्स के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला है जिसके सवाल असल परीक्षा से मैच हो रहे हैं।
10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने इंटेल इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसमें सीकर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के जुड़े करियर काउंसकर भी शामिल हैं।
जांच के बाद फैसला :-
NTA ने बताया कि 8 मई 2026 को ही इस मामले से जुड़ी कुछ जांचों को केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अब, जांच एजेंसियों से मिली जानकारी और सरकार की मंजूरी के बाद, NTA ने फैसला लिया है कि 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) परीक्षा को रद्द किया जाता है और इसे दोबारा कराया जाएगा। नई परीक्षा की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
जांच एजेंसियों से मिले निष्कर्षों के आधार पर यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता था। इसलिए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment