वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में ABVP की बड़ी पहल : भीषण गर्मी में कमला मोदी कॉलेज में पक्षियों के लिए रखे पानी के गमले, रोज भरेंगे स्वच्छ पानी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए  ABVP कार्यकर्ताओं ने जीव दया का संदेश देते हुए नीमकाथाना में स्थित कमला मोदी कॉलेज परिसर में पक्षियों के लिए  मिट्टी के गमलों में पानी रखने की व्यवस्था की।

मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से गमलों में पानी भरकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब 25 स्थानों पर मिट्टी के गमलों में पानी रखने की व्यवस्था की गई ।

ABVP नगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षी पानी के अभाव में दम तोड़ देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ABVP परिवार ने यह पहल की है। उन्होंने बताया कि गमले ही नही लगाए जा रहे बल्कि कार्यकर्ताओं द्वारा रोज सुबह-शाम इन गमलों में स्वच्छ पानी भरा जाएगा और समय-समय पर सफाई भी की जाएगी।

जीव सेवा ही सच्ची मानव सेवा:-
इस पहल से कॉलेज परिसर में आने वाले कबूतर, गौरैया, मैना, तोता जैसे सैकड़ों पक्षियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा ही सच्ची मानव सेवा है।

इस अवसर पर छात्र नेता बबलू कटारिया, चंदू वर्मा, सुप्रिया वर्मा, अंशिता शर्मा, मनीषा कुमारी, शिवानी महारानियां, हिमांशी योगी, खुशबू डाबी, अंजना कुमारी, मोना बानो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit