फोटो : फाइल फोटो
अजमेर, 12 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पेपर लीक के कारण रद्द हुई SI भर्ती परीक्षा 2021 की नई तारीख घोषित कर दी है। आयोग ने कहा कि परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
बता दें, पेपर लीक होने के कारण राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया था।
आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया- दोबारा होने वाली परीक्षा में सिर्फ 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे। ये वो अभ्यर्थी हैं, जो पहले (13 से 15 सितंबर 2021 तक) आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे।
परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हुई SOG की जांच में जिन पर चार्ज लगाए गए हैं, उन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर जल्द ही RPSC की फुल कमीशन की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment