वीडियो न्यूज़ : NEET-UG 2026 परीक्षा पर सियासत तेज : एग्जाम रद्द होने पर पूर्व सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कहा - अभी तक FIR दर्ज क्यों नहीं हुई ?

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 12 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर अब सियासत तेज हो गई है।  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी।

गहलोत ने कहा कि यह समझ से बाहर है कि 3 तारीख को परीक्षा ली गई थी और छात्रों ने 3,4 तारीख को ही शिकायत की थी कि पेपर लीक हुआ था। यह समझ से बाहर है कि क्या कारण था जो FIR दर्ज नहीं की गई?

प्रदेश सरकार पर आरोप :-

गहलोत ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है।

OMR शीट घोटाला :-
गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को छिपाया, ताकि सरकार की बदनामी न हो। कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई। इसी प्रकार, अब NEET (UG) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया और एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। अब सच्चाई सामने आ गई है और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit