आगरी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर चोरी : चोरो ने मशीनों पर किया हाथ साफ, अनेक जांच मशीने हुई चोरी, नीमकाथाना सदर पुलिस जांच मे जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के आगरी गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी दर्जनों जांच मशीनें चुरा लीं और दवाइयों को बिखेर दिया। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है ।

घटना तब सामने आई जब एएनएम सरोज और सीएचओ परमानंद शर्मा सेवाएं देने केंद्र पहुंचे। केंद्र पहुंचने पर उन्होंने कमरा खुला पाया और अंदर दवाइयां बिखरी हुई थीं। चोरी हुई मशीनों में बीपी मशीन, शुगर मापने का यंत्र, हीमोग्लोबिन जांच मशीन, बच्चों का वजन करने वाली दो मशीनें, दो साल्टर मशीनें और दो स्टॉप वॉच मशीनें शामिल हैं।

घटना की जानकारी तत्काल चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई है। जिस पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सरकारी स्कूल का जर्जर कमरा मिला:-

उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम ने बताया कि पंचायत प्रशासन ने उन्हें सरकारी विद्यालय में एक जर्जर कमरा उपलब्ध कराया है। इस कमरे में बिजली की सुविधा नहीं है, बरसात में छत से पानी टपकता है और खिड़कियां भी टूटी हुई हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों का उचित उपचार करना और सामान को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है।

एएनएम ने पंचायत भवन में एक कमरा मिलने पर मरीजों का बेहतर उपचार संभव होने की बात कही। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि वे एक-दो दिन के भीतर पंचायत प्रशासन से आग्रह कर उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक सुरक्षित कमरा दिलवाने का प्रयास करेंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit