फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 12 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शाहपुरा - चिड़ावा रोड़ को यथावत रखने की मांग की है । व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बाजोर हाउस पर आयोजित जनसुनवाई में सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर से मांग की ।
व्यापारियों का कहना है कि शाहपुरा - चिड़ावा रोड़ को यथावत रखा जाए । उनका कहना है कि शहर में जाम तो सड़क में हुए खड्डे की वजह से लगता है । बाकि यातायात में कोई दिक्कत नही है । इसलिए सड़क को यथावत रखी जाए , यह जितनी है उतनी ही रखी जाए
सभी सड़क पर आ जायेंगे:-
व्यापारियों ने सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर से मुलाकात के बाद कहा कि ROB की चौड़ाई 26 फीट है । इसलिए इस रोड़ पर तोड़फोड़ से कोई फायदा ही नही है । उन्होंने कहा कि जब 400 दुकाने टूटेंगी तो कम से कम 4 हजार लोग बेरोजगार होंगे । सभी सड़क पर आ जायेंगे । पहले से ही बेरोजगारी बहुत है ।
सोमवार को 60 फीट करने की मांग की थी :-
इससे पहले सोमवार को सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उपखंड अधिकारी राजवीर यादव को ज्ञापन सौपा था । जिसमे उन्होंने मांग रखी थी कि इस रोड़ की चौड़ाई 60 फीट की जाए ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment