फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी , 12 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुरवाटी क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण टोडरमल कॉलेज में 1 मई से 12 मई तक आयोजित किया गया। इसमें कुल कुल 6 बैच में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त 250 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
तहसील प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार जेआर कूड़ी के अनुसार, फील्ड ट्रेनर नरेंद्र जालोपिया, महावीर यादव, सुभाष चंद सैनी और संजय सैनी ने जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर गहनता से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी बिंदुओं को विस्तार से समझाया और कार्मिकों के प्रश्नों का संतोषजनक समाधान किया।
प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्थाओं का जिम्मा नायब तहसीलदार नीरज वर्मा ने संभाला। तहसील प्रशासन की ओर से राकेश मीणा, कुलदीप भूरिया, सन्नी पारासर, चंदरपाल स्वामी और भवानी सिंह ने भी जनगणना प्रशिक्षण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment