फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 13 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान एसओजी ने NEET-UG पेपर लीक मामले में 80 स्टूडेंट्स सहित 150 लोगों से पूछताछ की है। मंगलवार को एसओजी ने जयपुर से 9, सीकर से 5 संदिग्ध सीबीआई को सुपुर्द कर दिए।
एसओजी ने जयपुर से विक्रम यादव, योगेश प्रजापत, संदीप हरितवाल, नीतेश अजमेरा, मांगीलाल, इनका बेटा विकास, भाई दिनेश, यश यादव व सत्यनारायण चौधरी को सौंपा है। इसी तरह सीकर के विक्रम कुमार यादव, राकेश कुमार मंडावरिया, रजत कुमार, अमित मीणा व रोहित मावलिया को सौंपा है।
एसओजी के IG अजय पाल लांबा ने NTA द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने के मामले पर बताया कि NEET परीक्षा 2026 को लेकर पेपर लीक की जो अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अफवाहें चल रही थीं, उस संबंध में पुलिस को इनपुट प्राप्त हुआ था उसके आधार पर सीकर, अलवर, झुंझुनूं, जयपुर (CP और ग्रामीण) और SOG (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) की टीमों ने मिलकर के NEET परीक्षा पेपर के आउट होने के सिलसिले में, जिन-जिन लोगों के पास NEET परीक्षा 2026 का पेपर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, उन लोगों से पूछताछ की है।
लांबा ने बताया कि करीब 150 से ज्यादा अभ्यर्थी, उनके मित्र व अभिभावकों से पूछताछ के बाद ये प्राप्त हुआ की इस परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने से पूर्व राजस्थान में हरियाणा के निवासी एक व्यक्ति के द्वारा भेजा गया। पूछताछ से पता चला कि उसके पास ये पेपर महाराष्ट्र नासिक से आया था। ये सारी सूचना NTA के साथ साझा करने के बाद भारत सरकार द्वारा NEET परीक्षा को रद्द करने का निर्णय आपके सामने है। CBI ने इस मामले को टेक ओवर किया है और CBI की टीम यहां आ चुकी है और SOG के संपर्क में है।
गहलोत का तंज :-
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि नीट पेपर लीक होने के बाद रद्द होना दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
एनटीए ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में साहसिक निर्णय लिया है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए ओएमआर शीट घोटाले को छिपाया, ताकि सरकार की बदनामी न हो। कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई। अब नीट परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment