फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 13 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सांगानेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय ईकाई द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंदा लगाने के अभियान की शुरुआत की गई।
राजकीय कन्या महाविद्यालय सांगानेर ईकाईद्वारा विभिन्न स्थानों पर करीब 100 परिंदे लगाए गए । जिससे पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी की उपलब्धता हो सकेगी ।
ईकाई सचिव काजल रघुवेन्द्र योगी ने बताया कि यह संकल्प भाजपा युवा नेता व राजस्थान नाथ समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर योगी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके द्वारा जीव सेवा के लिए लिया गया हैं, जिससे बेजुबान पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े । साथ ही उन्हें पीने हेतु पानी अधिकतम स्थानों पर उपलब्ध हो सके।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment