SMS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी : आरोपी ने 40 करोड़ मांगे, नहीं देने पर ब्लास्ट की दी चेतावनी, पुलिस ने हरियाणा से किया डिटेन

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 13 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। अभय कमांड सेंटर में आए एक धमकी भरे संदेश में 40 करोड़ रुपए की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को हरियाणा से डिटेन कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मांगी 40 करोड़ की फिरौती :-

थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के अभय कमांड सेंटर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले बदमाश ने सीधे शब्दों में धमकी देते हुए कहा कि उसने एसएमएस अस्पताल के परिसर में बम लगा दिया है। उसने पुलिस को चुनौती दी कि यदि दोपहर 3 बजे तक उसे 40 करोड़ रुपए नहीं दिए गए, तो वह पूरे अस्पताल को बम से उड़ा देगा।

बम स्क्वॉयड ने चप्पा-चप्पा खंगाला :-

धमकी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस जाब्ता एसएमएस अस्पताल पहुंचा। आनन-फानन में डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, पार्किंग और बगीचों समेत चप्पे-चप्पे की गहनता से तलाशी ली गई। करीब दो से तीन घंटे चले इस सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, पूरी जांच के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit