वीडियो न्यूज़ : NEET UG 2026 मामले में नीमकाथाना में विरोध प्रदर्शन : जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका, जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 13 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में NEET UG 2026 एग्जाम पेपर लीक मामले में बुधवार को नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंक । 

इससे पहले जिला अध्यक्ष जीएन घसिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय से खेतडी मोड तक आक्रोश रैली निकाली गई । खेतडी मोड़ पर पर करीब 10 मिनट तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई ।
Image
जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया । इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने NTA के चेयरमैन से इस्तीफा की मांग करते हुए राष्ट्रपति से केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने की मांग की।  

Image

केंद्र को बर्खास्त करने की मांग :-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीएन घसिया ने कहा कि बीजेपी सरकार ने करीब एक साल से तैयारी कर रहे 22 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है । उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।  

वही नीमकाथाना से पूर्व विधायक व कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि NEET पेपर आउट होने का मतलब बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए । 
Image
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीएन घसिया, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit