TVK की विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास : 144 विधायकों ने सरकार के पक्ष में और 22 विधायकों ने की खिलाफ वोटिंग, DMK ने किया सदन से वॉकआउट

फोटो  : फाइल फोटो 

चेन्नई , 13 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

TVK सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। 144 विधायकों ने सरकार के पक्ष में और सरकार के खिलाफ 22 विधायकों ने मतदान किया। सरकार के पक्ष में पड़े 144 वोटों में से 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायकों के भी वोट शामिल हैं।

TVK सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले 59 विधायकों वाली DMK ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान 5 विधायक (PMK 4 और BJP 1) गैरमौजूद रहे। स्पीकर ने भी वोट नहीं डाला।

AIADMK में पड़ी फूट :-

फ्लोर टेस्ट के दौरान क्रॉस वोटिंग के साथ ही AIADMK में फूट भी पड़ गई है। पार्टी दो धड़ों पलानीस्वीमी और सीवी षणमुगम में बंट गई है। सदन में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विजय की AIADMK के बागी विधायकों से मुलाकात पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि यह मुलाकात बदलाव है या सौदेबाजी। क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार है। TVK सरकार को इंस्टाग्राम Reel के जरिए नहीं, बल्कि Real गवर्नेंस करनी चाहिए

इस पर मुख्यमंत्री विजय ने कहा हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit