फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 13 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सिंघाना के बाईपास क्षेत्र में आज दोपहर एक खेत की बाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने टैंकरों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग मिस्त्री मार्केट की तरफ बढ़ सकती थी, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग :-
आग सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण सूखी बाड़ में फैली। जो कुछ ही देर में काफी क्षेत्र में फ़ैल गई । करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।
दमकल की मांग :-
ग्रामीणों ने बताया कि सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र में दमकल नहीं होने से आगजनी की घटनाओं के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिंघाना को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बावजूद यहां आज तक दमकल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। दमकल होने भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment