फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
एनटीए ने पेपर लीक की आशंका के चलते मंगलवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026 रद्द कर दी है। ऐसे में नीमकाथाना के नीट स्टूडेंट में निराशा हुई है। स्टूडेंट्स ने बताया कि एग्जाम के बाद वे रिलेक्स महसूस कर रहे थे । लेकिन अब परीक्षा रद्द होने पर फिर तैयारी करनी पड़ेगी ।
एजुकेशन एक्सपर्ट रविश वर्मा ने बताया, एनटीए ने जो नीट की एग्जाम रद्द की है, वह नही होनी चाहिए थी । वही अब दुबारा एग्जाम होने पर बच्चो को बहुत कम समय में तैयारी करनी पड़ेगी । साथ उन्होंने दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है ।
हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ ऐप ने बच्चो से भी बात की । जिसमे कुछ बच्चो ने एग्जाम को रद्द होना सही माना तो कुछ ने गलत । हालंकि पेपर लीक होने पर एग्जाम को रद्द होना सही बताया । इस पर बच्चो के तर्क थे कि अगर एग्जाम रद्द नही हुई होती तो जिन्होंने गलत तरीके से पेपर प्राप्त किया वे मेहनती बच्चो को मेरिट से बाहर कर देते । वही अब कम समय में एग्जाम देना पड़ेगा ।
ऐसे में बिना मेहनत के लोग डॉक्टर्स बनते तो बहुत लोगों के गलत होता । इससे बहुत लोग प्रभावित होते । ऐसे में एग्जाम रद्द को उचित बताया । साथ ही एनटीए को भी कठघरे में खड़ा किया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment