फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 14 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
केरलम में वी डी सतीशन (61) मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को विधानसभ चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री का ऐलान किया। है सतीशन पारावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन के नाम का एलान किया गया ।
हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नेताओं के नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी डी सतीशन का नाम चल रहा था। जिसमे वी डी सतीशन ने बाजी मार ली ।
अच्छा फैसला :-
केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ़ ने केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ये बहुत अच्छा फैसला है, हम फैसले का स्वागत करते हैं।
नए युग की शुरुआत करनी होगी:-
केरलम के मुख्यमंत्री नामित होने के बाद, वी डी सतीशन ने कहा, "मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं। मैं AICC नेतृत्व का बहुत आभारी हूं क्योंकि हमारी CLP ने एक प्रस्ताव पारित करके कांग्रेस अध्यक्ष को निर्णय लेने का अधिकार सौंपा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सभी नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया है। मैं इस मुख्यमंत्री पद को केरलम की जनता को समर्पित करता हूं। हमने जनता से कई वादे किए हैं। हमें बदलाव लाने होंगे। हमें एक नए युग की शुरुआत करनी होगी।"
सतीशन ने कहा , "मैं केरलम की जनता से वादा करता हूं कि युवाओं के लिए, जो लोग आगे बढ़ रहे हैं और अगली पीढ़ी के लिए एक नया केरलम बनेगा। हम राजनीतिक कार्य की परिभाषा बदलने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि राजनीतिक कार्य जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए और समाज के हाशिए पर पड़े लोगों के लिए समर्पित होना चाहिए... हम सुशासन का वादा करते हैं, इसमें कोई समझौता नहीं होगा।"
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment