फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 14 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन खपत कम करने की अपील का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है। अब केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ संदेश को आगे बढ़ाते हुए बीकानेर में ई-रिक्शा से यात्रा की।
कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल गुरुवार सुबह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से बीकानेर पहुंचे। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वे लग्जरी गाड़ियों के काफिले को छोड़कर सीधे ई-रिक्शा में सवार हो गए। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ई-रिक्शा में सवार होकर ही अपने घर तक पहुंचे।
उन्होंने ईंधन बचत, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया। पीएम मोदी भी अर्जुन मेघवाल के एनवायरनमेंट फ्रेंडली नवाचारों की तारीफ कर चुके है।
मंत्री ने शेयर की तस्वीर :-
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बचत देश की, सुरक्षा पर्यावरण की! आज बीकानेर आगमन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के आह्वान के परिप्रेक्ष्य में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण करने एवं सार्वजनिक परिवहन माध्यम अपनाने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा से यात्रा की। वर्तमान समय में स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment