फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 14 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना से होकर प्रस्तावित कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर गणेश्वर ग्राम पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित हुई।
इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूमि अधिग्रहण का विरोध किया।
जनसुनवाई के दौरान किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी कृषि भूमि नहीं छोड़ेंगे। कई किसानों ने कहा कि खेती ही उनका एकमात्र सहारा है और जमीन जाने के बाद उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कैप्टन बलदेव सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण करना अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर किसानों को उजाड़ने का काम कर रही है।
किसान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसीएम महिपाल सिंह राजावत को सौंपा, जिसमें अपनी नाराजगी व्यक्त की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment