कांग्रेस नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग : बदमाशों ने 12 से ज्यादा गोलियां बरसाईं, पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली, गैंग से जुड़े है बदमाश

फोटो  : फाइल फोटो 

चूरू , 14 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले में बदमाशों ने कांग्रेस नेता और पार्षद राजेन्द्र बबेरवाल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर आए बदमाशों ने 12 से ज्यादा राउंड फायर किए। घटना चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह की है

फायरिंग के बाद बदमाश चूरू-तारानगर रोड की तरफ भागे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पीछा करते समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम के अनुसार, दोनों बदमाश रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण की गैंग से जुड़े हुए हैं।

कांग्रेस नेता घर पर नही थे :-

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए कांग्रेस नेता के घर की लोकेशन और जानकारी पक्की की। इसके बाद घर के मेन गेट पर फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के समय पार्षद राजेंद्र बबेरवाल घर में नहीं थे। राजेंद्र की पत्नी, बेटी, पिता, भाई सुनील बवेरवाल और उनकी पत्नी घर में ही मौजूद ​थे।

फायरिंग की सूचना के बाद डीएसपी इंसार अली और सीआई गौरव खिड़िया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। राजेंद्र बबेरवाल पार्षद होने के साथ ही प्रॉपर्टी व्यवसायी भी हैं। ऐसे में पुलिस रंजिश और धमकी समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि घटना की सूचना के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान चूरू के तारानगर रोड पर डीएसटी और पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों का पीछा किया। पीछा करते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में अनमोल नाम के बदमाश के गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं उसके साथी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी पंजाब के बताए जा रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit