वीडियो न्यूज़ : भाजपा अध्यक्ष बोले - नीट पेपर लीक का राजस्थान कोई लेना देना नही : मदन राठौड़ ने नीट मामले में अरोपियो के भाजपा से संबंध नकारे, कहा - हमारे पदाधिकारी नही

फोटो  : फाइल फोटो 

जोधपुर, 14 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

NEET पेपर लीक मामले पर आरोपियों के भाजपा से संबंध पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वे कोई पदाधिकारी नहीं थे, ना कोई चिह्नित व्यक्ति थे। विपक्ष झूठा ही हो हल्ला कर रहा है।

भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोधपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ये बात कही । उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर कोई बात बोल रहा है तो पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके समय में 17 बार पेपर लीक हुए। हमारे समय में एक भी नहीं हुए।

मदन राठौड़ ने कहा कि अभी जिसकी चर्चा हो रही है राजस्थान से इसका कोई लेना देना नहीं है। इसका श्री गणेश केरल या अन्य प्रांतों में हुआ। वहां से ये वाट्सऐप के जरिए या और माध्यम से दूसरे क्षेत्र में पहुंचा लेकिन सूत्रधार बाहर है। देश के प्रधानमंत्री ने तत्काल निर्णय लिया और NTA ने परीक्षा रद्द कर दी। ये बहुत बड़ा फैसला था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit