फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 14 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपियों को राउज़ एवेन्यू कोर्ट स्थित सीबीआई कोर्ट में लाया गया है। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।
अब तक नासिक (महाराष्ट्र) से शुभम खैरनार, जयपुर (राजस्थान) से मांगीलाल बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से विकास बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से दिनेश बीवाल और गुरुग्राम (हरियाणा) से यश यादव को गिरफ़्तार किया गया है।
सीबीआई ने ने पिछले 24 घंटों में, NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक में कथित अनियमितताओं के मामले में, देश भर में 14 जगहों पर तलाशी ली है और दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिनमे एक आरोपी पुणे से और दूसरा आरोपी अहिल्यानगर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है । इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के नाम:-
1. धनंजय लोखंडा, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र)
2. मनीषा वाघमारे, पुणे (महाराष्ट्र)
इसके लावा सीबीआई द्वारा कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस मामले में, कल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमे 3 जयपुर से, 1 गुरुग्राम से और 1 नासिक से गिरफ्तार किया गया था ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment