देश में पेट्रोल - डीजल की कीमतें बढ़ी : पेट्रोल - डीजल की कीमतें 3 रुपए बढ़ी, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए, डीज़ल 90.67 रुपए प्रति लीटर मिलेगा

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीज़ल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी 2 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए 79.09 रुपए खर्च करने होंगे।

इसलिए बढ़े दाम :-

तेल की कीमतों की बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit