वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में खान धंसने से हुआ बड़ा हादसा : रेस्क्यू कर 4 मजदूरों को निकाला, 1 लापता, हादसे के बाद खनन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना क्षेत्र में एक खान का बड़ा हिस्सा धंसने से बड़ा हादसा हो गया । खान के धंसने से एल एंड टी मशीनें - डंपर सहित मजदुर मलबे की चपेट में आ गए। देर रात को रेस्क्यू के बाद  चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर के के लिए रेस्क्यू जारी रहा ।

घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे, मोकलवास पंचायत के झरिंडा गांव स्थित खनन क्षेत्र में हुई। जहां खान का एक बड़ा हिस्सा धंसने से दो डंपर और मशीन ऑपरेटर भी हादसे की चपेट में आ गए ।

घटना की सूचना मिलते ही नीमकाथाना डिप्टी, सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए और रेस्क्यू टीम की मदद में जुटे रहे।

ये हुए घायल :-
घायल मजदूरों की पहचान दीपावास निवासी दशरथ सिंह, विक्रम सिंह, चैन सिंह और भगत सिंह के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोटपूतली रेफर किया गया है।

खनन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल:-
हादसे के बाद खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खान में सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। खान संचालक का नाम अनिल अग्रवाल बताया जा रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit