NEET 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित : अब दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी, पेपर लीक के कारण 12 मई को रद्द हुई थी परीक्षा

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंज़ूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए नई तारीख निर्धारित की है।  अब दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को होगी ।

पहले यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसे कैंसिल कर दिया था। हालंकि एनटीए ने परीक्षार्थियों को रात भी प्रदान की है

परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। इसके साथ ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा । पहले से जमा फीस वापस मिलेगी। साथ ही परीक्षा केंद्र भी नहीं बदले जाएंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit