तेल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष का प्रहार : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर पीसीसी चीफ डोटासरा बोले- ‘राष्ट्रचिंतन’ को विदेश गए ‘महंगाई मैन’

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजस्थान के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3.16 रुपए से लेकर 4.00 रुपए तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 15 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की।

डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि आज से "महंगाई मैन" 5 दिन विदेश की वादियों में "राष्ट्रचिंतन" करने निकल पड़े हैं..। बाकी देशहित में योगदान अब जनता करेगी। डोटासरा ने आगे लिखा कि जाते-जाते नई आर्थिक नीति समझा गए हैं कि "पेट्रोल-डीजल महंगा हो तो टंकी फुल मत करवाइए… हर लीटर पर 3-3 रुपए का योगदान करके देश को आत्मनिर्भर बनाइए।"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit