वीडियो न्यूज़ : NEET UG एग्जाम को लेकर NTA का बड़ा बदलाव : अगले वर्ष से होगी NEET UG एग्जाम ऑनलाइन, समय भी बढाया जाएगा, सरकार ने माना - पेपर लीक हुआ था

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अगले वर्ष से NTA NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रहा है । पहला बदलाव परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड होगी। शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की ।उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई को परीक्षा हुई थी और 7 मई को NTA के पास कहीं से आपत्ति आई कि गेस पेपर में ऐसे कुछ प्रश्न आए हैं, जो इस बार के पेपर में थेNTA और सरकार ने तुरंत उसकी जांच कीराज्यों की एजेसियों से संपर्क किया गयाजब हमें स्पष्टता हुई कि इस बार पेपर लीक हुआ है, हम नहीं चाहते थे कि शिक्षा माफियाओं के षड्यंत्र के कारण किसी भी सही छात्र के अधिकार वंचित हो जाएंइसलिए हमने 12 मई को परीक्षा को रद्द कर दिया

परीक्षा का बढाया जायेगा समय :-

उन्होंने कहा कि जो अब परीक्षा होगी, उसकी कोई फीस नहीं होगी। विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक बोझ ना आए, हम उसका दायित्व ले रहे हैंपरीक्षा का समय भी बढ़ाया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 5:15 बजे तक होगी

माफियाओं के खिलाफ लड़ाई :-

उन्होंने कहा कि यह परीक्षा माफियाओं और असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ लंबी लड़ाई है तकनीक के समय में एक चुनौती बन रही है। विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया हैंडल से भ्रमात्मक तथ्यों को रखा जाता है, गुमराह करने की कोशिश की जाती है हालंकि सरकार ने CBI को(जांच के लिए) काम सौंपा है। CBI ने त्वरित कार्रवाई शुरु की है और इस बार CBI तह तक जाएगी सभी विभागों ने इसे गंभीरता से लिया है

साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम इस बार गड़बड़ी नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि यह छात्रों के पक्ष में निर्णय लिया गया है

ये होंगे बदलाव :-

1. अगली आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
2. छात्रों को परीक्षा केंद्र के लिए अपनी पसंद का शहर चुनने हेतु एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
3. OMR शीट पर हस्ताक्षर जैसी औपचारिकताओं में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है।
4. सभी छात्रों को 14 जून तक एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
5. छात्रों के आने-जाने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से समन्वय करेगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit