फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 15 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र के मोकलवास पंचायत के झरिंडा में एक खान में हुए लैंड स्लाइडिंग के बाद करीब 18 से 20 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन खान में दबे मजदूर दयाल चंद को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
नीमकाथाना सदर पुलिस सहित एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मजदूर को निकालने के लगातार प्रयास कर रही हैं।
खान विभाग की लापरवाही :-
दूसरी तरफ खान लैंड स्लाइडिंग हादसे में नीमकाथाना खान विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है । स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अनेक खाने बिना सुरक्षा मानकों के चल रही है। पहले भी इस तरह के कई बार हादसे हो चुके हैं । लेकिन हादसे के बाद भी खान विभाग की नींद नि टूटी ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खान विभाग के गंभीर नही होने से यह हादसा हुआ है। यही खान नही नीमकाथाना क्षेत्र में रेला, मीणा की नांगल माइनिंग जोन सहित सैकड़ो खदाने बिना सुरक्षा मानकों के चल रही है ।
एसी केबिन से मानिटरिंग :-
आरोप है कि खान विभाग के अधिकारी - कर्मचारी एसी केबिन मे बैठ कर कर ही मानिटरिंग करते है । जिसके चलते क्षेत्र मे आइरन और चेजा पत्थर का अवैध खनन होता है । लोगों का आरोप है कि मंडोली सहित अनेक जगहों पर बिना लीज के ही अवैध खाने चल रही है ।
ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्यवाही नही :-
लोगों का आरोप है कि खान विभाग व आरटीओ ओवरलोडिंग पर कोई कार्यवाही नही करते है, जिसके चलते अवैध खनन करने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है । यही नही बिना नंबर प्लेट के वाहनों से ओवरलोड परिवहन किया जाता है । जिसकी वजह से क्षेत्र में अनेक बार हादसे हो चुके, जिनमे कई परिवार अपने चिराग खो चुके ।
खान के धंसने से एल एंड टी मशीनें - डंपर सहित मजदुर मलबे की चपेट में आ गए। देर रात को रेस्क्यू के बाद चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर के के लिए रेस्क्यू जारी रहा ।
चार मजदूरों का हुआ रेस्क्यू :-
बता दे कि खदान हादसा मोकलवास पंचायत के झरिंडा गांव स्थित खनन क्षेत्र में हुआ । जहां खान का एक बड़ा हिस्सा ढहने से डंपर और एलएन टी मशीन सहित ऑपरेटर हादसे की चपेट में आ गए । रेस्क्यू कर 4 मजदूरो को तो निकाल लिया गया । लेकिन अभी तक लापता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment