सीएम भजनलाल शर्मा ने ईवी कार में किया सफर : लग्जरी काफिला छोड़ इलेक्ट्रिक कार से एनर्जी कॉन्क्लेव में पहुंचे, कहा - हमने सरकारी गाड़ियों का उपयोग सीमित किया

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पैट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सीएमओ से निकलने के लिए अपने पारंपरिक भारी-भरकम पेट्रोल-डीजल वाले काफिले के बजाय एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को चुना। मुख्यमंत्री सीएमओ से जवाहर सर्किल स्थित एक निजी होटल में ईवी कार से पहुंचे।

दरसल मुख्यमंत्री को जयपुर के एक होटल में आयोजित एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। आमतौर पर मुख्यमंत्री का काफिला दर्जनों गाड़ियों और सुरक्षा घेरे के साथ निकलता है, लेकिन आज नजारा अलग था।

एनर्जी कॉन्क्लेव में पहुँचकर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज वैश्विक हालातों की वजह से पूरी दुनिया ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने का आह्वान किया था। उनका पेट्रोल की एक-एक बूंद बचाने का मंत्र राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है।

सीएम ने कहा कि हमने सरकारी गाड़ियों का उपयोग सीमित करने और ऊर्जा संरक्षण के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं, समय के साथ इसमें और निर्देश भी जोड़े जाएंगे। जब 140 करोड़ देशवासी पेट्रोल डीजल में थोड़ी सी भी बचत करेंगे तो वह बचत लाखों बैरल आयात काम करेगी और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगी।

सीएम ने कहा कि इस मंच के माध्यम से मैं राजस्थान की जनता से भी आग्रह करता हूं कि देश के प्रधानमंत्री के इस आह्वान को जन आंदोलन बनाएं। राजस्थान सरकार प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को मानते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम का सन्देश :-

सोशल मीडिया पर लोग सीएम की इस पहल को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से भी जोड़कर देख रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बिना बोले यह संदेश दे दिया है कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है और सरकार संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit