वीडियो न्यूज़ : डोटासरा ने NEET UG 2025 पर भी उठाए सवाल : डोटासरा ने सीबीआई पर भी जताया सन्देश, कहा - सीबीआई केंद्र सरकार का तोता, JPC बनाए

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामे में बीजेपी और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने कहा कि NEET-UG 2024 का पेपर भी लीक हुआ था। NEET-UG 2025 का पेपर भी लीक हुआ लेकिन सरकार ने नहीं माना।

उन्होंने कहा कि NEET-UG 2026 का खुलासा हुआ तब ये प्रमाणित हो गया कि राजस्थान में ही 2 पेपर लीक गैंग के माफिया काम कर रहे थेप्रधानमंत्री ने राजस्थान में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पेपर लीक के खात्मे की बात की थी अमित शाह ने भी ऐसी ही बातें क थी

उन्होंने कहा कि हमारे यहां के भाजपा नेताओं ने मुद्दा बनाया था कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुए। लेकिन अब मदन राठौड़ कहते हैं कि इस पेपर लीक का श्रीगणेश केरल से हुआ है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव के समय माफियाओं को नाश्ते में खा रहे थे और अब भाजपा के नेता माफियाओं के साथ नाश्ता कर रहे हैं।

NTA में भ्रष्टाचार :-

डोटासरा ने कहा कि NTA में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचारी भरे हैं, उन लोगों को शीर्ष पर बैठाया गया जिनके रहते व्यापम जैसे देश के सबसे शर्मनाक परीक्षा घोटाले हुए। सच ये है कि पेपर लीक केंद्र और भाजपा शासित व्यवस्थाओं में धंधा बन चुकी हैं और एनटीए जैसी संस्थाएं बीजेपी, आरएसएस की एनजीओ बन चुकी हैं।

डोटासरा ने कहा कि एनटीए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नहीं, नो ट्रस्ट एजेंसी बन चुकी है। करोड़ों युवाओं का इस संस्था से भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। ये सरकारी संस्था नहीं, बीजेपी, आरएसएस का एनजीओ बनकर काम कर रहा है। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और संगठित माफियागिरी चल रही है।

सीबीआई से न्याय की उम्मीद नही :-

सीबीआई से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना मुश्किल है, देश की जनता में उसकी छवि भाजपा सरकार के तोते जैसी बन गई है। इस पूरे मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से होनी चाहिए, या फिर सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान जज की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए। तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा, क्योंकि एनटीए पर अब कोई विश्वास नहीं बचा।

किरोड़ी लाल मीणा की चुपी पर सवाल :-

डोटासरा ने आगे कहा कि इतने बड़े पेपर लीक के बाद भी मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा चुप हैं, वे अब क्यों चुप हैं? भाजपा के कार्यकर्ता ने अपने पूरे परिवार को डॉक्टर बना दिया । इस मामले में सीबीआई के हत्थे चढ़े दिनेश मांगीलाल और विकास बिंवाल से पूछताछ में सामने आया कि साल 2025 में भी इन्होंने पेपर लीक के जरिए अपने परिवार के पांच बच्चों को साल 2025 में परीक्षा पास करवाकर सरकारी कॉलेजों में दाखिला करवाया। मतलब साल 2025 में भी नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit