वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में माइंस ढहने का मामला : 22 घंटे का मिला मजदुर का शव, ग्रामीणों और परिजनों ने किया विरोध, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना क्षेत्र के मोकलवास पंचायत के झरिंडा गांव में स्थित खदान में हुए लैंड स्लाइड हादसे में करीब 22 घंटे बाद मजदूर का शव निकाल लिया गया है । SDRF और सिविल डिफेंस टीम ने शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को खदान में लैंड स्लाइडिंग हो गई, जिससे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू के दौरान तीन मजदूरों को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें उपचार के लिए कोटपुतली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं एक मजदुर दया चंद मजदूर खदान के अंदर ही फंसा रह गया था।

नीमकाथाना सदर पुलिस सहित एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद थी  और मजदूर को निकालने के लगातार प्रयास जारी रखे । लगातार चले रेस्क्यू अभियान के बाद गुरुवार को SDRF टीम ने मजदूर के शव को बाहर निकाल लिया।

परिजनों का विरोध :-
शव निकालने  के बाद परिजनों ने आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया । ग्रामीणों ने माइंस के गेट पर तार लगाकर प्रशासन और पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की । जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने समझाइश की। उनकी बाद समझाइश के बाद ग्रामीण माने।

मृतक मजदूर के परिवार ने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की । वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

11 लाख रुपए की सहायता:-
ग्रामीण और मृतक दयाचंद के परिजनों ने संचालित खान का विरोध करते हुए कहा कि खनन नियमानुसार नही किया जा रहा है। हालंकि बादमे माइनिंग कर्ताओं और परिजनों के बीच 1 घंटे की वार्ता के बाद मांगो पर सहमति बनी। जिसके अनुसार मृतक परिवार को 11 लाख रुपए की सहायता दी गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit