पेपर लीक की मुख्य कड़ी पी.वी. कुलकर्णी गिरफ्तार : NEET UG पेपर लीक मामले में 8वीं गिरफ्तारी, सीबीआई ने कुलकर्णी को मास्टर माइंड बताया, अवसाद में स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 15 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीआई ने मामले के कथित किंगपिन यानी मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पी.वी. कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो पेशे से केमिस्ट्री लेक्चरर है और NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था।

NEET UG पेपर लीक मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी हुई है। पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके सही जवाब बता दिए थे।

सीबीआई जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी मूल रूप से लातूर का निवासी है और पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर के तौर पर कार्यरत है। वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके चलते उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी।

अवसाद में सुसाइड :-

पेपर लीक से दुखी दिल्ली की 20 साल की लड़की और यूपी के लखीमपुर खीरी के 21 साल के युवक और गोवा के 17 साल के लड़के ने फांसी लागकर सुसाइड कर लिया है। सीकर में छात्र प्रदीप माहिच (23) बहन की चुन्नी से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। प्रदीप के परिवार का दावा है कि प्रदीप के नीट यूजी 2026 परीक्षा में करीब 650 प्लस अंक आ रहे थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit