फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 16 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही सोमवार 18 मई से राज्य में गर्मी फिर से तेज होने और पश्चिमी जिलों में सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा । बदले मौसम की वजह से तेज गर्मी और हीटवेव से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर समेत अधिकांश शहरों के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई।
तापमान में इस गिरावट से कई शहरों में कल गर्मी सामान्य से कम रही। जयपुर समेत कई शहरों में कल अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हालंकि सोमवार से गर्मी फिर तपाएगी ।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। वहीं, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली (टोंक) में 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment