वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में SFI ने किया विरोध प्रदर्शन : NEET UG परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में छात्र संघटन SFI ने NEET UG परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रो ने केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला किया।

SFI के नीमकाथाना जिला महासचिव विक्रम यादव ने बताया कि SNKP महाविद्यालय नीमकाथाना के बाहर NEET परीक्षा के पेपर लीक के खिलाफ SFI ने केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाया गया और NTA को ख़त्म करने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।

विक्रम यादव ने बताया कि पूरे देश भर में करीब 22 लाख विद्यार्थी सालों से मेहनत कर रहे थे NEET परीक्षा की उनका सपना था कि वो भी पढ़ लिखकर डॉक्टर बनेंगे परंतु जैसे ही वो पेपर देकर बाहर आते है तो उनको पता चलता है कि पेपर लीक हो गया । उन पर बहुत गहरी चोट पहुँचती है पेपर लीक की वजह से उनके बच्चों के साथ कुठाराघात हो गया।

जिला संयुक्त सचिव किरण सैनी ने बताया कि हर साल देश में भर्ती परिक्षाओं के पेपर लीक होते है और सरकार पेपर माफियाओं पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं करते ओर इस बार तो पेपर लीक का मास्टरमाइंड खुद इनकी पार्टी का निकला ।

शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए़ था और NTA को रद्द करना चाहिए और भविष्य के लिए ऐसा कानून बनाया जाए जिस से विद्यार्थियों के साथ कुठाराघात न हो।

इस दौरान मौजूद रहे तहसील महासचिव मयंक शर्मा , उपाध्यक्ष दीपक रावत, मोहित यादव, अमित चैची, पुष्कर फागना, दिनेश, मनीष शर्मा , सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit