गुरुग्राम का शिकोहपुर लैंड डील केस : रॉबर्ट वाड्रा को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत, बोले- ED को सरकार चला रही और सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 16 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड डील मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर राहत दी। ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसकी अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद वाड्रा को समन जारी किया गया था, जिसके बाद वह शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानतदार पर बेल दे दी।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि ED को सरकार चला रही है और ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगीउन्होंने कहा कि मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा हैमैं हमेशा यहीं रहूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगामैं निडर हूं और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit