फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 16 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
दिल्ली के ओखला स्थित NTA मुख्यालय के बाहर NEET UG पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ नारेबाजी की और NTA को खत्म करने की मांग उठाई।
NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पेपर लीक कांड ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वही NSUI के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया । दौरान प्रदर्शनकारियों ने NTA को भंग करने की और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की ।
पुलिस ने हिरासत में लिया :-
कई बार प्रदर्शनकारियो और पुलिस में झड़प के हालत बने । कुछ प्रदर्शनकारी बेरीकेट्स पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे । हालंकि भारी पुलिस ने उन्हें आगे बढने नही दिया । पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियो को हिरासत लिया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment