फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 16 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मांढरे को गिरफ्तार किया है। NEET - UG पेपर लीक मामले में यह 9वीं गिरफ्तारी है । सीबीआई ने शनिवार को उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया ।
जांच एजेंसी के अनुसार, मनीषा मांढरे को नीट-यूजी के बायोलॉजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इससे पहले सीबीआई इस मामले में केमिस्ट्री एक्सपर्ट पी.वी. कुलकर्णी को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
मांढरे को दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एजेंसी का दावा है कि मनिषा मांढरे NEET परीक्षा के लिए NTA के एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा थी।
अधिकारियों के अनुसार, मांढरे के पास बॉटनी और जूलॉजी के सवालों तक पूरी पहुंच थी। उसने एग्जाम से पहले अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल छात्रों को बताए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए।
आरोप है कि मांढरे ने अप्रैल 2026 में पुणे की ही रहने वाली मनिषा वाघमारे के जरिए NEET अभ्यर्थियों को जुटाया था। लीक पेपर देने के बदले छात्रों से लाखों रुपए लिए। मनिषा वाघमारे को सीबीआई I 14 मई को गिरफ्तार कर चुकी है। मांढरे की गिरफ्तारी पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से पूछताछ के आधार पर हुई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment