झुंझुनूं में जनगणना-2027 का फील्ड कार्य शुरू : शहरी क्षेत्र की जनगणना के लिए नगर परिषद से रवाना हुई टीमें; अधिकारी बोले - जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनू, 16 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

झुंझुनू में जनगणना-2027 के तहत फील्ड कार्य का शनिवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया। जिले के सभी चार्ज स्तरों पर नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को संबंधित उपखंड जनगणना अधिकारियों और उपखंड अधिकारियों की उपस्थिति में फील्ड कार्य के लिए रवाना किया गया।

शनिवार को नगर परिषद झुंझुनूं कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक सांख्यिकी विभाग पूनम कटेवा तथा नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने जनगणना टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य :-
इस अवसर पर अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए प्रत्येक प्रगणक एवं सुपरवाइजर को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करना होगा।

अधिकारियों ने सभी चार्ज अधिकारियों को फील्ड कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो जिला स्तर पर साझा करने के निर्देश भी दिए।

आमजन से अपील :-
प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान झुंझुनू एसडीएम कौशल्या बिश्नोई सहित सैकड़ो की संख्या में जनगणना कर्मी मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit