NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामला: कोर्ट ने मनीषा वाघमारे और प्रह्लाद कुलकर्णी को 10 दिन की CBI हिरासत में भेजा; मांढरे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 16 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे और प्रह्लाद कुलकर्णी को शनिवार को सीबीआई ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने सीबीआई की दलीले सुनने के बाद उन्हें 10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

कोर्ट में सीबीआई ने बताया कि मनीषा वाघमारे और कुलकर्णी लीक हुए NEET UG परीक्षा पेपर को हासिल करने और उसे बांटने की साज़िश में शामिल थे।

मांढरे को दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एजेंसी का दावा है कि मांढरे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी। मांढरे की गिरफ्तारी मामले में 9वीं गिरफ्तारी है

मांढरे को पता था कि एग्जाम में कौन से सवाल आएंगे। उसने एग्जाम से पहले अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल बताए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए।

सीबीआई के मुताबिक, मांढरे के कोचिंग क्लास में बताए गए अधिकांश सवाल 3 मई को NEET परीक्षा के पेपर से पूरी तरह मेल खाते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मांढरे ने पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए NEET अभ्यर्थियों को अपने कोचिंग में जुटाया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit