दो दिन में फिर से बढ़े CNG के दाम : दो दिन पहले ही सीएनजी की कीमतों में दो रुपए हुई थी बढ़ोतरी;नोएडा और गाजियाबाद भी बढ़े दाम

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 17 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से आज सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। आज से सीएनजी की कीमतों में 1 रुपएकी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही अब दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है।

दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दाम बढ़े हैं अगर हम बात नोएडा और गाजियाबाद करें तो, वहां सीएनजी की कीमत 88.70 रुपए प्रति किलोग्राम होगी।

बता दे कि 2 दिनों में सीएनजी कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतें 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई थीं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit